Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में एमएमसी ने 10 किलो प्लास्टिक किया जब्त

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम (एमएमसी) क्षेत्र में शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के आदेश पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लास्टिक रखने वाले, पथ विक्रेता, दुकानदारों और प्रतिष्ठान में छापेमारी कर कुल 10 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया. वहीं कुल 5300 रुपये जुर्माना भी वसूला गया. सभी को प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की चेतावनी दी गई. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग वर्जित किया गया है. इसके उपयोग पर छह माह की जेल भी हो सकती है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-9th-anniversary-of-kidzee-preschool-organized-children-gave-a-colorful-presentation/">घाटशिला

: किडजी प्री स्कूल 9वां का वार्षिकोत्सव आयोजित, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
इसको लेकर कई महीनों से माइकिंग कर इसका उपयोग नहीं करने का अभियान भी चलाया जा रहा है. इसके बावजूद कई दुकानदार इसका धड़ल्ले से उपयोग कर रहे थे. अगर कोई दुकान में या पथ विक्रेताओं के पास प्लास्टिक पाया जाता है तो वेंडर लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस रद्द करते हुए उस दुकान को सील किया जाएगा. मौके पर नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, निशांत कुमार, कार्यालय कर्मी सुजीत कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही