Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमएनपीएस के विद्यार्थियों ने सिक्का संग्रहालय का किया भ्रमण

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के जूनियर हैरिटेज कल्ब के छात्रों ने शुक्रवार को सिक्का संग्रहालय का भ्रमण किया. छात्र संग्रहालय में मौजूद पुराने सिक्कों को देखकर काफी उत्साहित दिखे. यह छात्रों के लिए एक अलग ही अनुभव था. इस दौरान छात्रों ने जाना कि सिक्कों का मूल्य समय-समय पर बदलता रहता है. छात्रों को वस्तु विनिमय प्रणाली के बारे में बताया गया जो 600 ईसा पूर्व में शुरू की गई थी. छात्रों ने इस बात पर भी अपना ज्ञान बढ़ाया कि पुराने समय में किस प्रकार की धातुओं का उपयोग किया जाता था. उन्हें कागजी मुद्रा के बारे में बताया गया जो पहली बार 18वीं शताब्दी में ब्रिटिश भारत में जारी की गई थी. उन्हें बताया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक की औपचारिक स्थापना 1935 में हुई थी. आरबीआई द्वारा जारी की गई पहली कागजी मुद्रा पांच रुपये की नोट थी. सिक्का संग्रहालय के एसएनआर नायडू ने छात्रों को बताया कि कैसे वे सिक्का संग्रह को एक शौक के रूप में विकसित कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/induction-meeting-organized-for-students-in-ghatshila-college/">घाटशिला

कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही