Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: यात्री बनकर बाइक चालक से लूट ली मोबाइल, गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जुगसलाई अशोका होटल के पास यात्री बनकर तीन बदमाशों ने रैपिडो बाइक चालक की मोबाइल लूट ली. घटना 27 मई की रात के एक बजे की है, लेकिन मामले का उद्भेदन करते हुये जुगसलाई पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने लूट की मोबाइल भी बरामद कर लिया है. बाकी दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. इसका खुलासा सोमवार को जुगसलाई पुलिस ने पत्रकार वार्ता में की. इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े">https://lagatar.in/firing-in-ranchi-killed-land-businessman-kamal-bhushan-criminals-were-on-bike/">दिनदहाड़े

रांची में धांय-धांय: जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या, बाइक पर थे अपराधी

टाटानगर स्टेशन से सवार हुये थे तीन बदमाश

बदमाशों के बारे में पुलिस ने बताया कि सभी टाटानगर स्टेशन से आदित्यपुर की तरफ जाने के लिये रैपिडो बाइक पर सवार हुये थे. चालक राजु नामता ने तीनों को बैठा लिया. इसमें से एक ने कहा कि वह राज होटल के पास उतर जायेगा. इसके बाद चालक को घर जाकर पैसे देने की बात कहकर तीनों बदमाश रेलवे लाइन के किनारे लेकर गये और मारपीट कर मोबाइल फोन छिनकर फरार हो गये. मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने आरआइटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 11 के रहने वाले आकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. जुगसलाई पुलिस का कहना है कि आकाश के खिलाफ परसुडीह, सुंदरनगर, बागबेड़ा, बिष्टुरपुर, सरायकेला और आरआइटी थाने में पहले से ही 9 मामले दर्ज हैं.

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

छापेमारी टीम में जुगसलाई थाना प्रभारी इंसपेक्टर तरूण कुमार, एसआई कौशलेंद्र कुमार झा, राजु कुमार गुप्ता, बागबेड़ा के एसआई अनिकेत गुप्ता, जुगसलाई थाना के एएसआइ गोपाल पांडेय के अलावा सशस्त्र बल शामिल थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapped-restaurant-operator-from-golmuri-as-armyman-left-with-14-lakh-extortion/">जमशेदपुर:

गोलमुरी से आर्मीमैन बनकर रेस्टूरेंट संचालक का अपहरण, 14 लाख रंगदारी लेकर छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही