Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलपहाड़ी का मोबाइल दुकानदार लापता

 
Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी के रहने वाले आनंद सिन्हा नौ जुलाई की दोपहर से लापता हैं. आनंद गोलपहाड़ी गायत्री मंदिर के पास ही मोबाइल की दुकान चलाते हैं. शनिवार को घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने शनिवार को ही इसकी लिखित शिकायत परसुडीह थाना में की है. इसे भी पढ़ें : कड़ी">https://lagatar.in/bakrid-prayers-offered-in-various-mosques-of-ranchi-amidst-tight-security-social-media-is-being-monitored/">कड़ी

सुरक्षा के बीच रांची की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गयी बकरीद की नमाज, सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर

घर में पत्नी नेहा व दो बच्चे हैं

मामला जब थाने तक पहुंचा तब पुलिस ने जांच में पाया कि अंतिम लोकेशन बिष्टुपुर राम मंदिर है. यह लोकेशन दिन के 1.42 बजे की है. घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं. घर में पत्नी नेहा के अलावा दो बच्चे भी हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-muslim-community-offer-bakrid-prayers-in-mosque/">किरीबुरु

: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की

दुकान में नहीं लगा था ताला

आनंद जब शाम को घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी जानकारी के लिए दुकान पर गये थे. वहां दुकान का शटर गिरा था, लेकिन ताला नहीं लगा था. दुकान के बाहर उसकी बाइक खड़ी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही