Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डिमना डैम में टहलने गए दो लोगों से मोबाइल की छिनतई

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना डैम में शुक्रवार को टहलने गए दो लोगों को स्नैचर गैंग ने निशाना बनाया. बाइक सवार बदमाशों ने दोनों से मोबाइल की छिनतई कर ली और मौके से फरार हो गए. इधर, दोनों पीड़ितों ने बोड़ाम थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बदमाशों ने मानगो रिपिट कॉलोनी निवासी राजेश किस्कू और कालिका नगर निवासी राम बहादुर से मोबाइल की छिनतई की है. मामले की जानकारी देते हुए बोड़ाम थाना के प्रभारी थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि हर दिन डिमना डैम में कई लोग टहलने के लिए आते है. गुरुवार को भी लोग टहलने आए थे. सुबह पांच बजे स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने राजेश और राम बहादुर से उनकी मोबाइल की छिनतई की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rapido-bike-taxi-riders-donated-blood/">जमशेदपुर

: रैपीडो बाइक टैक्सी के राइडरों ने किया रक्तदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही