Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची में महिला से मोबाइल छीनने वाला धराया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत ठाकुरबाड़ी रोड में एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ा. लोगों ने उसकी पिटाई भी की. इधर, सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार महिला पैदल ही फोन पर बात करते हुए जा रही थी. तभी पीछे से बदमाश ने उसका मोबाइल छीना और भागने लगा. महिला मदद के लिए चिल्लाई. चीख सुनकर लोग बदमाश के पीछे भागे और उसे पकड़ लिया. बदमाश के पास से महिला का मोबाइल भी बरामद किया गया है. हालांकि इस संबंध में अब तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-energy-fair-organized-in-jamdol-43-led-bulbs-distributed-among-consumers/">चाकुलिया

: जामडोल में ऊर्जा मेला आयोजित, उपभोक्ताओं के बीच 43 एलईडी बल्ल बांटे गए

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही