Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आधुनिक पावर ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए सौंपा 25 हजार राष्ट्रीय ध्वज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने सरायकेला-खरसावां के डीसी अरवा राजकमल को 25 हजार राष्ट्रीय ध्वज सौंपा. शनिवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर प्रेक्षागृह में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (लाइजनिंग) अरुण कुमार और सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज सौंपा. इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अतिरिक्त आरक्षी अधीक्षक पुरुषोतम कुमार, अंचलाधिकारी, गम्हरिया मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया मारुति मिंज व सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sawan-festival-celebrated-with-pomp-at-madhusudan-mahato-teachers-training-college/">चक्रधरपुर

: मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में धूमधाम से मना सावन महोत्सव
इस अवसर पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि और कॉर्पोरेट कंपनियां भी आगे आएं और इस अभियान का हिस्सा बनें. इन ध्वजों का निर्माण जनजातीय विकास को ध्यान में रखते हुए गोड्डा की "फूलों झानो महिला सखी मंडल" की जनजातीय महिलाओं द्वारा किया गया है. ज्ञात हो कि देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने को केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है और देशभर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही