Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः MGM अस्पताल के 3 विभागों में लगेंगी आधुनिक जांच मशीनें

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन प्रमुख विभागों में आधुनिक जांच मशीनें व उपकरण लगाए जाएंगे. स्वास्थ्य विभाग ने डेंटल, ईएनटी व पैथोलॉजी विभाग के विकास की योजना तैयार की है. 


ईएनटी विभाग में कान की सुनने की क्षमता जांचने, कान के पर्दे की स्थिति देखने व गले से संबंधित बीमारियों की पहचान के लिए नई आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी. इसके तहत ऑडियोमेट्री, लैरिंजोस्कोपी और एंडोस्कोपी मशीनों की स्थापना कर ईएनटी वर्क स्टेशन विकसित किया जाएगा. इससे आवाज निकलने में परेशानी, भोजन निगलने में दिक्कत व अन्य ईएनटी रोगों की जांच आधुनिक तकनीक से संभव होगी. साथ ही डॉक्टरों को भी इलाज में सहूलियत मिलेगी.

 

डेंटल विभाग में डेंटल एक्सरे मशीन व अन्य आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे. वहीं, पैथोलॉजी विभाग को अपग्रेड करने के लिए नई जांच मशीनों, फर्नीचर व अन्य सामग्री की खरीद की जाएगी. एमजीएम अस्पताल में अपना पैथोलॉजी प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में निजी पैथोलॉजी पर निर्भरता कम होगी.

 

ज्ञात हो कि एमजीएम अस्पताल में रोजाना 1100 से 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं. इनमें से दो से ढाई सौ मरीज ईएनटी व चार से पांच सौ मरीज पैथोलॉजी जांच से संबंधित होते हैं. नई सुविधाओं से जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही