Jamshedpur (Sunil Pandey) : मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नाम रहा. इन नौ वर्षों में मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में देश का मान बढाया. चाहे वह विकास का क्षेत्र हो, रोजगार व स्वरोजगार का क्षेत्र हो अथवा देश की रक्षा के लिए सीमा पर मोर्चेबंदी का मामला हो. उक्त बातें राज्यसभा सांसद सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कही. वे गुरूवार को शहर में मोदी सरकार का नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे. समीर उरांव ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद अपने वादे को पूरा करने में जूट गई. चाहे वह गरीबों का जनधन खाता खोलना हो, महिलाओं को उज्वला योजना का लाभ देना हो, किसानों को सम्मान योजना से जोड़ना हो. हर वर्ग एवं हर क्षेत्र में सरकार पूरी तन्मयता के साथ काम में जुटी रही. देश के पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार पाई-पाई से जनता की भलाई में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-narayana-have-a-bang-performance-in-neet/">जमशेदपुर
: नारायणा के छात्रों का नीट में धमाकेदार प्रदर्शन
: हल्दीपोखर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 107 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
: पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में एक्सएलआरआइ बना टॉप बिजनेस स्कूल [wpse_comments_template]
: नारायणा के छात्रों का नीट में धमाकेदार प्रदर्शन
केंद्र की योजनाओं में राज्य सरकार नहीं दे रही ध्यान
समीर उरांव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड के लिए ढेरों योजनाओं की शुरूआत की. कई जनहितकारी योजनाएं पूरी हुई हैं. जिसका लाभ जनता को मिल रहा है. लेकिन कई योजनाओं को लंबित रखा गया है. उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का सबको हिसाब देना है. केंद्र के फंड का उपयोगिता प्रमाण पत्र देने के डर से राज्य सरकार पैसा खर्च करने से कतरा रही है. राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए समीर उरांव ने कहा कि यहां राज्य में चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है. भ्रष्टाचार व गंभीर कारनामे के मामले रोज उजागर हो रहे हैं. मुख्यमंत्री को अपनी तथा अपने परिवार की चिंता है. पत्नी, भाई तथा निकट संबंधियों के नाम खनन पट्टे बांटे जा रहे हैं. यहां हर योजना में घोटाला उजागर हो रहा है. कई अधिकारी व मुख्यमंत्री के निकटवर्ती लोग भ्रष्टाचार के कारण जेल में हैं. प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, निरज सिंह, संजीव कुमार, अभय चौबे, प्रेम झा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-107-units-of-blood-collected-in-voluntary-blood-donation-camp-at-haldipokhar/">जमशेदपुर: हल्दीपोखर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 107 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
सांसद बिद्युत महतो ने गिनायी नौ वर्षों की उपलब्धियां
जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के साथ-साथ अपने कार्यकाल की उपलब्धियों से मीडियाकर्मियों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जितने कार्य इन नौ वर्षों में हुए हैं. वह पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल पर भारी हैं. एनएच 33 की बदहाली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उक्त परियोजना को पूरा कराने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया. 32 बार संसद में इस मामले को उठाया. 30 दफे केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री से मिला तथा राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से कई दौर की वार्ता की. केंद्र सरकार की इच्छाशक्ति से कोर्ट में चल रहे इस मामले में पहल कर काम को पूरा कराया. इसी तरह जुगसलाई आरओबी को पूरा कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार से मंजूरी दिलाकर निर्माण शुरु करवाया. कई ट्रेनों का परिचालन शुरु कराया तथा कई ट्रेनों की शुरूआत कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. आदित्यपुर ईएसआईसी अस्पताल में अतिरिक्त 100 बेड का निर्माण करवाया. साथ ही कोरोना संक्रमण काल में एक साथ 25 एंबुलेंस जनहित के लिए सौंपा. उन्होंने कहा कि हाल में देश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 1876 करोड़ रुपये की मंजूरी दिलवायी. इसका शिलान्यास करवाया. उपलब्धिय़ों की फेहरिस्त काफी लंबी है. जो पूर्ववर्ती सरकार अथवा जनप्रतिनिधि नहीं करवा पाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-becomes-top-business-school-in-positive-impact-rating/">जमशेदपुर: पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में एक्सएलआरआइ बना टॉप बिजनेस स्कूल [wpse_comments_template]
Leave a Comment