Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज टू का कार्य जल्द होगा शुरू, हुई बैठक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज टू के क्रियान्वयन के संबंध में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में हुआ. इसमें अक्षेस के उप नगर आयुक्त, टाटा स्टील यूआइएसएल, जुडको के प्रतिनिधि एवं विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह की उपस्थिति थे. बैठक में मोहरदा जलापूर्ति फेज टू का कार्य प्रारंभ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. मोहरदा जालपूर्ति योजना के सुचारू ढंग से संचालन तथा गुणवत्तायुक्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गयी. विधायक सरयू राय राय की पहल पर मोहरदा जलापूर्ति योजना के इंटकवेल के बगल में स्थित खाली जमीन पर सेटलिंग पोंड और भुवनेश्वरी मंदिर के तलहटी में नए पानी टंकी का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया था. विधायक ने कहा था कि सेटलिंग पोंड के निर्माण हो जाने से क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्ता युक्त पेयजल के साथ ही तय समय पर जलापूर्ति संभव हो सकेगा. जिसके लिए कंसलटेंट बहाल किया गया था और 14 करोड़ 65 लाख की लागत से प्राक्कलन तैयार किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-exhibition-of-ancient-rare-coins-glimpse-of-history-will-be-seen/">जमशेदपुर

: दो दिवसीय प्राचीन दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी 5 से, दिखेगी इतिहास की झलक

भविष्य देखते हुए बनाई जा रही योजना

इसके तहत सात किलोमीटर तक का नया पाइप लाइन, नया राईजिंग पाईप, भुवनेश्वरी मंदिर के पास नया पानी टंकी का कार्य किया जाएगा. फेज टू के निर्माण से लगभग दो हजार घरों में नया पेयजल कनेक्शन असानी से उपलब्ध हो जाएगा. विधायक राय की पहल पर फेज टू के निर्माण से बिरसानगर एवं भुवनेश्वरी मंदिर के तलहटी के आसपास क्षेत्रों में जलापूर्ति संभव हो पाएगा. नए राईजिंग पाइप के निर्माण हो जाने से मोहरदा जलापूर्ति से अच्छादित सभी घरों में समय से गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति हो पाएगी. ज्ञात हो कि पूर्व की योजना में कई प्रकार की खामियां थी. विधायक की पहल पर भविष्य देखते हुए ऐसी योजना तैयार की जा रही है जिससे लोगों के घरों में समय पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही