Search

 
 
 

Jamshedpur : रंभा कॉलेज ऑफ एजूकेशन में लाइब्रेरी के जनक एसएस रंगनाथन की मनी जयंती

 
  • पुस्तकालय तनाव कम करने का एक सार्थक साधन - गौरव बच्चन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रंभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मंगलवार को लाइब्रेरी दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान लाइब्रेरी के जनक डॉ. एसएस रंगनाथन को याद किया गया. संस्थान की सेंट्रल लाइब्रेरियन दीपाली मंडल ने पीपीटी के माध्यम से लाइब्रेरी के जनक की जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही पुस्तकालय के प्रयोग के लिए अपनाये जाने वाले नियम के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-demand-to-declare-ichagarh-as-drought-affected-area/">Chandil

  : ईचागढ़ को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग
बताया कि एक विद्यार्थी के जीवन में पुस्तकों का क्या महत्व है और लाइब्रेरी से वह किस तरह से अपने अध्ययन में समृद्धि ला सकता है.विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इंस्टीच्यूशंस के सचिव गौरव बचन ने कहा कि पुस्तकालय सिर्फ अध्ययन का केंद्र ही नहीं है बल्कि मनोरंजन और तनाव कम करने का एक सार्थक साधन भी है. कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमन लता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने दिया. मौके पर प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, सभी विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-three-day-football-competition-starts-in-tepasai/">Chakradharpur

  : टेपासाई में तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही