Search

 
 
 

Jamshedpur : कोल्हान पहुंचा मानसून, कई जगहों पर हुई भारी वर्षा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : 26 जून को कोल्हान के रास्ते बिहार का रुख कर चुका मानसून पुनः कोल्हान में सक्रिय हो गया है. शुक्रवार को कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं भारी तथा कहीं औसत दर्जे की वर्षा रिकार्ड की गई. कोल्हान में 28 जून को सबसे ज्यादा वर्षा मुसाबनी (32.4 मिलीमीटर), रिकार्ड की गई. जबकि धालबूमगढ़ में 22.4, गोइलकेरा 16.4, बोड़ाम में 13.4, टोंटो में 11.4 तथा चाकुलिया में 10.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई. वर्षा होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे. वहीं तापमान में गिरावट होने से गर्मी-उमस से लोगों को राहत मिली. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sho-should-give-clarification-in-two-days-regarding-increase-in-crime-in-the-city-ssp/">Jamshedpur

: शहर में बढ़े अपराध को लेकर दो दिनों में थानेदार दें स्पष्टीकरण – एसएसपी

लो प्रेशर एरिया बनने से सक्रिय हुआ मानसून 

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि नॉर्थ-वेस्ट तथा बंगाल की खाड़ी में सायक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण लो प्रेशर एरिया बनने से मानसून सक्रिय हुआ है. यह लो प्रेशर एरिया नॉर्थ-इस्ट राजस्थान, होते हुए मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ के रास्ते झारखंड की ओर बढ़ रहा है. जिसके कारण दक्षिणी-पश्चिमी मानसून एक फिर झारखंड में सक्रिय हो गया है. जिसके कारण झारखंड के लगभग सभी हिसों में कहीं-कहीं भारी तथा आंशिक वर्षा हुई. उन्होंने कहा कि यह स्थिति अगले तीन-चार दिनों तक बनी रहेगी. जिसके चलते झारखंड के पश्चिमी तथा उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं भारी तथा औसत दर्जे की वर्षा होगी. दूसरी ओर शुक्रवार को जमशेदपुर का तापमान 36.7, पश्चमी सिंहभूम का 33.9 तथा सरायकेला का 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही