Search

 
 
 

Jamshedpur : 27 अगस्त से धीमी पड़ सकती है कोल्हान में मानसून की रफ्तार

 
  • 27 व 28 अगस्त से कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड में बीते एक माह से सक्रिय मानसून की गति अब धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगी है. कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो रही है. ऐसी स्थिति झारखंड में बने लो प्रेशर एरिया के डीप डिप्रेशन में तब्दील होने के कारण हुई है. मौसम विभाग के अनुसार कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में 27 व 28 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से में विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं वर्षा होने से जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. सोमवार को 18 मिली मीटर वर्षा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-united-sporting-club-performed-bhoomi-pujan-for-the-construction-of-ganesh-puja-pandal/">Jamshedpur

: यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब ने गणेश पूजा पंडाल निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही