Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में मानसून ट्रफ का दिखने लगा असर, वर्षा शुरू

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर में मानसून ट्रफ का असर दिखने लगा है. मौमस विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा शुरू हो गई हैं. झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर खत्म होने के बाद मानसून ट्रफ कोल्हान के रास्ते बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर रहा है. इसके असर से आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों में वर्षा होगी. यह दौर 26 अगस्त तक चलेगा. उसके बाद वर्षा में कमी होगी. इस दौरान गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-restoration-for-284-posts-of-watchmen-in-east-singhbhum-district-can-apply-till-30-september/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार के 284 पदों पर निकली बहाली, 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

झारखंड में अब तक 738.3 मिली मीटर वर्षा हुई

मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में कमोवेश ठीक-ठाक वर्षा रिकार्ड की गई. एक जून से 23 अगस्त तक झारखंड में सामान्य वर्षापात 738.3 मिली मीटर रिकार्ड की गई. जबकि वास्तविक वर्षा 535.4 मिली मीटर रिकार्ड की गई. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले में सामान्य वर्षापात 792.5 मिली मीटर तथा वास्तविक वर्षापात 894.5 मिली मीटर रिकार्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माह में हाल के दिनों में हुई वर्षा के कारण सामान्य एवं वास्तविक वर्षापात के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही