Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सैन्य मातृ शक्ति जमशेदपुर का मासिक बैठक आयोजित, नए सदस्यों का किया गया स्वागत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सैन्य मातृ शक्ति जमशेदपुर द्वारा मासिक बैठक का आयोजन बारीडीह स्थित स्थानीय पार्क में किया गया. बैठक में महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. मासिक बैठक का आयोजन संगठन की अध्यक्ष मंजुला के नेतृत्व में हुआ. बैठक के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां सैन्य मातृ शक्ति के बैनर तले मिली. बैठक का शुभारंभ भारत माता की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्य का परिचय एवं अभिनंदन किया गया. मौके पर संगठन की अध्यक्ष मंजुला ने कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया एवं आने वाले मोएरंग दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में सैन्य मातृ शक्ति की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-huge-convention-on-the-demand-of-sarna-code-in-kumharmunda-on-may-21/">मनोहरपुर

: कुम्हारमुंडा में सरना कोड की मांग को लेकर विशाल महासम्मेलन 21 मई को

बैठक में उद्देश्य सैन्य संस्कारों से नागरिक परिवेश के लोगों का अवगत कराना

विषय प्रवेश कराते हुए भावना सिंह ने संगठन शक्ति कि सृदृढ़ता के लिए प्रयास एवं उपाय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य ही वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकती है. बैठक का उद्देश्य सभी पुरानी एवं नई सदस्यों का मिलन सह परिचय एवं सैन्य संस्कारों से नागरिक परिवेश के लोगों को अवगत कराने का एक छोटा सा प्रयास एवं संगठन का साड़ी वितरण कार्यक्रम था. बैठक में मोएरंग यात्रा में शामिल होने जा रहे अपने संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के वरिष्ठ सदस्य एमडब्ल्यू एसके सिंह एवं सैन्य मातृ शक्ति से उर्मिला को सभी उपस्थित मातृ शक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं एवं उनके सफल यात्रा की कामना की. इसे भी पढ़ें : पेटरवार">https://lagatar.in/petarwar-adivasi-sengel-campaign-staged-a-sit-in-at-the-block-headquarters/">पेटरवार

: आदिवासी सेंगेल अभियान ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

कार्यक्रम में ये सदस्य हुईं शामिल

धन्यवाद ज्ञापन कंचन सिंह ने किया. कार्यक्रम में पूनम, रिंकी, पिंकी, कंचन सिंह, सविंदर कौर, संगीता शर्मा, रेखा शर्मा, पूनम सिन्हा, शर्मिला सिंह, भावना सिंह, स्वाति सुमन, अंजू, रिंकी सिंह, कंचन सिंह, संगीता देवी, उर्मिला सिंह, रीना सिन्हा, अखिलेश देवी, नीलू सिंह, रजनी देवी, सावित्री देवी, श्वेता सिंह, मुस्कान वर्मा, रेखा सिंह, गिरिजा, रीता मिश्रा, खुशबू,रानी, वीना यादव, प्रतिमा शर्मा, श्वेता भारती, अंतिमा, रेखा सिंह, लावण्य, विनीता सिंह, नेहा वर्मा, विनीता एवं सैन्य मातृ शक्ति उपस्थित रहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही