Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य पर मोर्चा ने लगाया छात्र नेताओं पर हमले की साजिश व थाने में शिकायत का आरोप

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव से मिला. इस दौरान मोर्चा की ओर से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ ज्ञापन सौपा. ज्ञापन में कहा गया है कि प्राचार्य पर लगे भ्रष्टाचार एवं अनिमियता के आरोप लगे हैं. इसे लेकर राजभवन के निर्देश पर गठित जांच टीम के कॉलेज पहुंचने के बाद प्राचार्य द्वारा साजिश के तहत छात्र नेताओ पर हमला कराया गया. कॉलेज के प्राचार्य द्वारा इंटर में अपने करीबियों को नियुक्त किया गया और उन्हें अपने निजी चालक के रूप में काम करवा रहे है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/research-scholars-do-not-get-scholarship-in-the-universities-of-jharkhand/">झारखंड

के विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों को नहीं मिलता स्कॉलरशिप
इसके साथ ही मोर्चा ने कुलपति को बताया है कि प्राचार्य द्वारा नियुक्त किये गए चालक के द्वारा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में गुंडागर्दी और शराब का सेवन कर गार्ड के साथ मारपीट की जाती है, इसकी जानकारी मिलने पर जब गार्ड के भाई कोलेज गये, तो उनके साथ भी गाली गौलेज व धक्का-मुक्की कर भगा दिया गया. कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत करने पर छात्र नेताओं के खिलाफ स्थानीय थाना में लिखित शिकायत किया कर डरया-धमकाया जाता है. इस दौरान दीपक पांडेय और राहुल कुमार ने बताया की प्राचार्य के मनमानी बढ़ती ही जा रही है. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/61-gangsters-in-the-hit-list-of-the-yogi-governments-police-the-exercise-to-end-the-network-of-criminals-begins/">योगी

सरकार की पुलिस की हिट लिस्ट में 61 गैंगस्टर्स, अपराधियों का नेटवर्क खत्म करने की कवायद शुरू
मोर्चा ने कुलपति को बताया कि वर्तमान में कॉलेज कैंपस में डर और भय का माहौल बन गया है. इसके लिए उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य को जिम्मेदार ठहराया है. मोर्चा की ओर से बताया गया है कि कुलपति ने आश्वस्त किया है कि उनके एक महीने के कार्यकाल में निष्पक्ष जांच कर कर्रवाई की जायेगी. इस दौरान अभिषेक झा, अजय होंनागा, बीरेंद्र कुमार, मंजीत हांसदा, अखिलेश होनहागा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही