Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राज्यपाल के मुख्य सचिव से मिला मोर्चा, को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ सबूत सौंपा

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल के मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी से राजभवन में मिला. इस दौरान मोर्चा की ओर से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इससे संबंधित तमाम सबूतों के साथ ज्ञापन सौपा गया. साथ ही कोल्हान विश्वविद्यालय के मामले भी बताया गया कि जब से कुलपति डॉ गंगाधर पांडा आये हैं, तब से कोल्हान के कई कॉलेज में लूट की पूरी छूट दी जा रही है. इससे विश्वविद्यालय अब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-explosion-in-illegal-firecracker-factory-three-killed/">पश्चिम

बंगालः अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, तीन की मौत
राजभवन में मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी से मोर्चा के सोनू ठाकुर और दीपक पांडेय ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन हो रहा है, जिसे देखते हुए आनन-फानन में विश्वविद्यालय द्वारा जांच टीम भी बनायी गयी, लेकिन उसने भी सिर्फ खानापूर्ति के लिए जांच की और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. इसे अवगत कराते हुए उच्यस्तरीय निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल के नाम मुख्य सचिव को मांग पत्र सौपा गया. मोर्चा की ओऱ से बताया गया है कि इस मामले में मुख्य सचिव श्री कुलकर्णी ने अविलंब कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में सोनू ठाकुर व दीपक पांडेय के अलावा बीरेंद्र कुमार, अजय होनहागा एवं अभिषेक झा शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही