Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गायत्री परिवार का युवा चेतना शिविर में 100 से अधिक युवा हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (DHARMENDRA KUMAR) : गायत्री परिवार टाटानगर का युवा चेतना शिविर रविवार को गालूडीह के सार्वजनिक दुर्गा मंडप में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ. शिविर में 11 प्रखंडों के 100 से ज्यादा युवा भाई-बहनों ने भाग लिया. शिविर का आयोजन प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ, गायत्री परिवार झारखंड के आवाहन पर गालूडीह युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया. गायत्री परिवार झारखंड के द्वारा प्रदेश के सभी 24 जिलों में युवा चेतना शिविर का आयोजन किया जा रहा है.इस क्रम में आज पूर्वी सिहंभूम जिला के गालूडीह के सार्वजनिक दुर्गा मंडप में युवा चेतना शिविर का आयोजन किया गया. अभी तक 15 जिलों का युवा चेतना शिविर सम्पन्न हो चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-dedication-working-style-and-social-responsibilities-of-arpan-family-are-commendable-arjun-munda/">जमशेदपुर

: अर्पण परिवार का समर्पण, कार्यशैली व सामाजिक दायित्व सराहनीय- अर्जुन मुंडा
कार्यक्रम का संचालन बहन कमलेश ठाकुर ने किया. शिविर में वक्ता के रूप में रवि शंकर नेवार, दीपक कुमार शर्मा, डॉ पुष्कर वाला , संतोष महतो और आर पी शर्मा ने विषय अनुसार अपन विचार रखे. कार्यक्रम का समापन पौधा रोपण के संकल्प के साथ हुआ. अंत में दुर्गाबाड़ी परिसर में सभी सम्मानित अतिथियों ने एक-एक पौधा लगा कर सभी का आभार व्यक्त किया. शिविर के आयोजन का सारा श्रेय गालूडीह के शंकर साव और उनके टीम के कार्यकर्ताओं को दिया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह,वार्ड मेंबर कपिल देव शर्मा, पंचायत सचिव शीला गोप, गालूडीह के मुखिया नेहा सिंह के साथ प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के संयोजक संतोष कुमार राय उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही