Search

 
 
 

जमशेदपुर: मुसलाधार बारिश के बाद नदी किनारे के 150 से अधिक घर डूबे

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi):  शुक्रवार की रात से हो रही बारिश और खरकई नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण जमशेदपुर में नदी किनारे के इलाकों के 150 से अधिक घर डूब गए हैं. इन घरों में पानी घुस गया है. घरों में पानी घुसने से घर का सारा सामान बर्बाद हो गया है. बचाव कार्य में जिला प्रशासन जुटा हुआ है. लोगों को ऊंचे स्थान पर ले जाया गया है. आश्रय स्थल खोल दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-power-system-crippled-due-to-continuous-rain-and-strong-wind/">घाटशिला

: लगातार हो रही बारिश व तेज हवा से चरमराई विद्युत व्यवस्था

बागबेड़ा में 50 घरों में घुसा पानी

[caption id="attachment_394067" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/20aug7.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बागबेड़ा की नया बस्ती में  जमा पानी.[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/20aug7b.jpg"

alt="" width="200" height="112" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/20aug7d.jpg"

alt="" width="200" height="267" /> बागबेड़ा में नदी किनारे की नया बस्ती इलाके में 50 घरों में पानी घुस गया है. इसके बाद लोगों से घरों को खाली करा लिया गया है. लोगों को ऊंचे स्थान पर ले जाया गया है. कई लोग घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां ऊंचे स्थानों की तरफ चले गए हैं. इसके अलावा जुगसलाई, शास्त्री नगर और कदमा में नदी किनारे की बस्तियों में करीब 75 घरों में पानी घुस गया है. यह घर पानी में डूब गए हैं. बागबेड़ा में निचले इलाके में रहने वाले अनिल महतो, नंदलाल गुप्ता, आलोक लोहार, विनोद साहू आदि लोगों के घरों में पानी घुसने के बाद यह लोग अपना मकान का छोड़कर ऊंचे स्थान पर आ गए हैं. अनिल महतो ने बताया कि उनके घर का सामान बर्बाद हो गया है

मानगो के नूर कॉलोनी में 25 घरों में घुसा पानी

[caption id="attachment_394066" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/20aug7e.jpg"

alt="" width="600" height="323" /> मानगो के नूर कॉलोनी में जलजमाव.[/caption] मानगो में भी लगभग 25 घरों में पानी घुस गया है. नूर कॉलोनी में नाली नहीं होने की वजह से जल निकासी नहीं हो पाई है और बरसात का गंदा पानी घरों में घुसने से लोगों के सामान खराब हो गए हैं. लोगों का कहना है कि मानगो नगर निगम से कई बार उन्होंने नाली निर्माण के लिये कहा लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया. इसके अलावा हड्डी गोदाम एरिया, शंकोसाई, जाकिर नगर आदि इलाके में भी घरों में पानी घुस गया है.

बचाव कार्य में जुटे समाजसेवी

बागबेड़ा में जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. बागबेड़ा के समाजसेवी व भाजपा नेता सुबोध झा ने बताया कि निचले इलाके के बस्ती वासियों के रहने की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय, लोहिया भवन और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में की गई है. यहां लोगों के भोजन पानी की भी व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन से बात चल रही है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-effect-of-news-operation-of-heavy-vehicles-completely-stopped-on-barajamda-chhotanagra-manoharpur-road/">किरीबुरू

: खबर का असर : बड़ाजामदा-छोटानागरा-मनोहरपुर मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही