Search

जमशेदपुर : जिले के स्कूलों में संविदा शिक्षकों के 157 पदों के लिए 7 हजार से अधिक आवेदन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में चयनित आदर्श एवं सेंटर फॉर एक्सीलेंस विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. इनमें स्नातक प्रशिक्षित 98 एवं स्नातकोत्तर प्रशिक्षित 59 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. इस तरह रिक्तियों की कुल संख्या 157 है. जिला शिक्षा विभाग के विज्ञापन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी थी. इस तिथि तक विभाग को करीब 7 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ आवेदन आ ही रहे हैं. वहीं प्राप्त आवेदनों की अभी इंट्री का कार्य चल रहा है. इसे भी पढ़ें : शहरी">https://lagatar.in/it-will-take-time-to-regularize-7-lakh-illegal-buildings-of-urban-bodies/">शहरी

निकायों के 7 लाख अवैध भवनों को नियमित होने में अभी लगेगा टाइम

28 से स्क्रूटनी 

इन पदों के लिए प्राप्त आवेदन की स्क्रूटनी अभी बाकी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 28 फरवरी से आवेदनों की स्क्रूटनी का कार्य आरंभ होगा. उसके बाद कमेटी का गठन कर चयन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. बताया गया है कि नियुक्ति के लिए झारखंड सरकार की ओर से जिला स्तरीय चयन के लिए बनाये गये आरक्षण रोस्टर का पालन किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp