Search

 
 
 

Jamshedpur : बिष्टुपुर और सोनारी की शराब दुकान से पांच लाख से अधिक की चोरी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में चोर अब शराब दुकानों को अपना निशाना बना रहे है. पूर्व में ही चोरों ने सिदगोड़ा के दो, साकची के एक और मानगो के एक शराब दुकान को निशाना बनाया था. ताजा मामला बिष्टुपुर और सोनारी का है. चोरों ने सोमवार की रात बिष्टुपुर गोपाल मैदान के सामने स्थित शराब दुकान और मंगलवार की रात सोनारी के कागलनगर स्थित शराब दुकान से कुल पांच लाख दो हजार 600 रुपए की चोरी कर ली. मंगलवार की सुबह कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला. उन्होंने पाया कि दुकान के शटर में ताला नहीं लगा है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोला. जांच में पाया गया कि दुकान से 3,80,760 रुपये की शराब और गल्ले में रखे कुल 91,840 रुपये गायब हैं. इस मामले में कर्मी रवि कुमार के बयान पर बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/para-teacher-accused-of-making-laborer-disappear/">लातेहार:

पारा शिक्षक पर लगा मजदूर को गायब करने का आरोप

सोनारी में छत काटकर चोरी

इधर, चोरों ने सोनारी कागलनगर स्थित शराब दुकान में मंगलवार की रात दुकान की छत काटकर चोरी की है. बुधवार सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने दुकान की छत कटा पाया. इसके बाद इसकी सूचना विभाग, मकान मालिक और पुलिस को दी गई. जांच करने पर पाया कि दुकान में रखे लगभग 30 हजार रुपये और कुछ शराब गायब हैं. इधर, पुलिस शहर की शराब दुकानों में हो रही चोरी को संदिग्ध मान रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही