Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चौथे चरण के चुनाव के लिये तीन हजार से ज्यादा मतदान कर्मी रवाना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में चौथा व अंतिम चरण का मतदान 27 मई को होगा. इसके लिए गुरुवार को डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को कलस्टर के लिए रवाना किया गया. चौथे चरण में जमशेदपुर प्रखंड की 55 पंचायतों के 711 मतदान केन्द्रों पर मतदान होने वाले हैं. इसके लिये तीन हजार से ज्यादा मतदान कर्मी चुनाव कार्य में लगाए गए हैं. सभी मतदान कर्मियों को छोटे-बड़े कूल 250 वाहनों से कलस्टर के लिए रवाना किया गया. जहां से सभी 27 मई की सुबह अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान संपन्न कराएंगे. वहीं, मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में बने वज्रगृह में रखे जाएंगे. चौथे चरण की मतगणना 31 मई से प्रारंभ होगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-married-after-falling-in-love-trap-after-a-year-is-now-doing-blackmail/">जमशेदपुर:

प्रेमजाल में फांसकर महिला ने शीतला मंदिर में की शादी, एक साल बाद अब कर रही है ब्लैकमेल

डीसी की अनुपस्थिति में एसडीएम ने संभाला मोर्चा

डिस्पैच सेंटर पर सुबह आठ बजे से ही मतदान कर्मियों को उनके कलस्टर व बूथों के हिसाब से बारी-बारी से मतदान केन्द्रों की सूची और मतदान सामग्री प्रदान की जा रही थी. सुबह 10 बजे तक उपायुक्त सहित तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घाटशिला आने की सूचना मिलने पर उपायुक्त विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वानन व अन्य वरीय पदाधिकारी घाटशिला के लिए रवाना हो गए. इस दौरान धालभूम एसडीएम संदीप कुमार मीणा डिस्पैच सेंटर पर घुम-घुमकर स्थिति का जायजा लेते रहे. उनके साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ अमित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-solid-waste-management-plant-to-be-built-on-marine-drive-at-a-cost-of-one-crore/">जमशेदपुर

: एक करोड़ की लागत से मरीन ड्राइव पर बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

नास्ते व खाने की लगायी गई  दुकानें

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों की सहुलियत के लिए नास्ते व खाने की दुकानें लगायी गई, जिनमें कुछ दुकानों पर मतदान कर्मियों के लिए ही खाना बना. साथ ही रवाना होने के दौरान उन्हें पैकेट में सीलबंद खाना भी उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा गर्मी को देखते हुए कई ठेला-खोमचा की दुकानें भी वहां लगी, जिसमें गन्ने का जूस, खीरा-ककड़ी वगैरह, सत्तू की दुकान, गोलगप्पे की दुकान भी शामिल है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-toilets-built-by-the-corporation-are-dilapidated-the-residents-are-forced-to-defecate-on-the-banks-of-the-river/">आदित्यपुर

: निगम के बनाए गए शौचालय जर्जर, बस्तीवासी नदी किनारे शौच करने को विवश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही