Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जमीन विवाद में मां-बेटी को घसीटकर पीटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़सोल थाना अंतर्गत छोटा पारुलिया निवासी शीला महापात्रो और उनकी बेटी आयुषी को गांव के ही रहने वाले मणीकांत सांडा और शिवशंकर सांडा ने जमीन विवाद को लेकर घसीटकर पीटा. घटना 2 मई की है. घटना में शीला को अंदरूनी चोट के अलावा शरीर पर भी चोट आई है. घटना के बाद मां-बेटी ने स्थानीय अस्पताल में अपना इलाज कराया. हद तो तब हो गई जब मामले की शिकायत लेकर शीला बड़सोल थाना पहुंची पर थाना में उसकी शिकायत नहीं सुनी गई. सोमवार को शीला अपनी बेटी आयुषी के साथ एसएसपी कार्यलय पहुंची और एसएसपी से मामले की लिखित शिकायत की. एसएसपी ने शीला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-accused-of-kidnapping-minor-girl-arrested-sent-to-jail/">गुड़ाबांदा

 : नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमीन विवाद को लेकर की पिटाई

शीला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ रहती है. गांव में ही उसकी एक जमीन है. गांव के ही रहने वाले शिवशंकर सांडा से उसका जमीन का विवाद चल रहा था. एक माह पूर्व शिवशंकर का पिता मणीकांत तमिलनाडू से गांव आया था. मणीकांत के आने के बाद ही विवाद और बढ़ गया. 2 मई को वह उक्त जमीन पर पेड़ काट रही थी तभी मणीकांत और उसका बेटा पहुंचा और पिटाई शुरू कर दी. दोनों ने जमीन पर बुरी तरह से घसीटा जिसका वीडियो बेटी ने बनाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही