Search

 
 
 

जमशेदपुर : बेटी की मौत के बाद जेल से पहुंची मां, कार्रवाई को लेकर सड़क जाम

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से शुक्रवार को 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले को लेकर मृतका की बहन के बयान पर बस्ती के ही प्रताप मुखी, रॉकी मुखी, विजय मुखी और बाबू मुखी समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया था. इधर, शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया जहां जेल में बंद मां को अपनी बेटी के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया था. हालांकि थोड़ी देर बाद उसे वापस ले जाया गया. इधर, गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्लैग रोड को जाम कर दिया. परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए. सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने के प्रयास में लग गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crisis-on-affiliation-of-many-private-colleges-of-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय के कई प्राइवेट कॉलेजों की संबद्धता पर संकट

प्रताप मुखी ने की छेड़खानी - मां

जेल से पेरोल पर आई मां ने बताया कि प्रताप मुखी उनकी दुकान पर आता था और बेटी के साथ छेड़खानी करता था. इसे लेकर 23 मई को थाने में शिकायत की थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. एसएसपी से भी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. अंत में कोर्ट में मामला दर्ज करावाया. विरोध करने पर प्रताप का पुरा परिवार आकर मारपीट करता था. उसने बताया कि घर के बाहर एक स्कूटी में नशीला पदार्थ पाने के आरोप में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. पुनम ने कहा कि उसकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sawan-fair-of-marwari-mahila-samiti-from-july-25/">चाईबासा

: मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला 25 जुलाई से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही