Search

 
 
 

जमशेदपुर : मां ने मोबाइल देखने पर लगाई फटकार, नाबालिग ने खा लिया कीटनाशक

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने मां की फटकार से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया. किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी हर पल मोबाइल का इस्तेमाल करती रहती है. सुबह उसे मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया तो उसने गुस्से में कीटनाशक पी लिया. थोड़ी देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने कीटनाशक पीने की बात बताई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-padyatra-taken-out-in-sakchi-against-drugs/">जमशेदपुर

: नशे के खिलाफ साकची में निकाली गई पदयात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही