Search

 
 
 

जमशेदपुर : तीनों लोकों में माता का धाम मणिद्वीप से सुंदर कुछ नहीं- विजय गुरूजी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  बिष्टुपुर राम मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्री अम्बा यज्ञ नव कुण्डात्मक सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत  कथा ज्ञान यज्ञ नौवें दिन गुरूवार को मणिद्वीप निवासीनी पराम्बा की पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ संपन्न हो गया. भंडारा के बाद पहले दिन कलश उठाने वाली महिलओं के बीच पवित्र कलश का वितरण किया गया. इससे पहले आज सुबह 9 बजे से कथा का शुभारंभ हुआ जिसमें आचार्य विजय गुरूजी ने गायत्री महिमा, देवी के मणिद्वीप धाम तथा भगवती के मुख्य धाम की कथा का विस्तार से वर्णन किया. ब्रह्मलोक के ऊपर देवी के मुख्य धाम मणिद्वीप का वर्णन करते हुए गुरूजी ने कहा कि वहां भगवती स्वयं विराजमान हैं. जिस प्रकार भगवान शिव का लोक कैलाश, विष्णु का वैकुंठ, और गौलोक है, उससे श्रीश्रेष्ठ धाम पराम्बा भगवती का धाम मणिद्वीप है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-widow-did-not-get-pension-since-2017-due-to-change-in-pension-payment-portal/">जमशेदपुर

: पेंशन भुगतान का पोर्टल चेंज होने के कारण वर्ष 2017 से नहीं मिला विधवा को पेंशन

स्वर्गलोक है मणिद्वीप

मणिद्वीप तीनों लोकों का छत्रस्वरूप है. तीनों लोकों में इससे सुंदर कुछ भी नहीं है. इसीलिए इसे सर्वलोक कहा गया है. मां भक्तों के कल्याण के लिए सिद्धपीठ विन्ध्यांचल में सशरीर विराजित माता विंध्यवासिनी का धाम मणिद्वीप के नाम से विख्यात है. यहां माता अपने तीनों रूप महालक्ष्मी, महाकाली व महासरस्वती के रूपों में तीन कोण पर विराजमान हो कर भक्तों को दर्शन देती हैं. त्रिकोण पूरी करने तथा मां विंध्यवासिनी की आराधना से पूरी होती है हर मनोकामना. गुरूजी ने कहा कि मणिद्वीप निवासिनी पराम्बा की पूर्णाहुति का आज जो भी मानव (भक्त) ने दर्शन एवं माता पर विश्वास कर मन में जो भी कामना किया होगा मां उसका मनोरथ अवश्य पूर्ण करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-rider-injured-after-being-hit-by-a-tanker/">जमशेदपुर

: टैंकर की ठोकर से बाइक सवार घायल

गायत्री मंत्र की महिमा है महान

[caption id="attachment_518928" align="alignnone" width="1250"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/bhagwat-katyha.jpeg"

alt="" width="1250" height="686" /> पूर्णाहुति के दौरान हवन करते पुरोहित व यजमान[/caption] उन्होंने आगे कहा कि गायत्री सभी मंत्रों को शक्ति प्रदान करती है. गायत्री मंत्र की महिमा महान है, आत्म साक्षात्कार के जिज्ञासुओं के लिए यह मंत्र ईश्वरीय वरदान है. केवल गायत्री मंत्र ही, बिना समर्थ गुरु के सतत सानिध्य के बिना आत्मसाक्षात्कार करने में समर्थ है. गायत्री मंत्र का जप, शापोद्धार मंत्र करके ही करना चाहिए, अगर शापोद्धार मंत्र नहीं करते हैं तो अपने गुरु का स्मरण कर लें. गुरु स्मरण कर लेने से विश्वामित्र और वशिष्ठ जी के शाप से मुक्त हो जाती है. इसीलिए सभी को रोज गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए. विजय गुरूजी ने आगे कहा कि जीवन में सदा पवित्र होकर रहना चाहिए. जो तन-मन दोनों से पवित्र रहता है, उसकी प्रार्थना देवी-देवता शीघ्र सुनकर फल प्रदान करते हैं. तन की पवित्रता के लिए स्नान आदि बताए गए हैं. मन की पवित्रता के लिए मंत्र, जप और भगवती का ध्यान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajkumar-celebrated-his-birthday-a-day-before/">जमशेदपुर

: राजकुमार ने एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

इनका रहा योगदान

श्रीविद्या शक्तिसर्वस्वम् चेन्नई के नेतृत्व में टाटानगर ईकाई द्वारा लौहनगरी में दूसरी बार आयोजित हुए नौ दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अशोक दाहिमा, दिलीप कुमार रिंगसिया, राजेश पसारी, पवन अग्रवाल, बिमल गुप्ता, आशीष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अशोक भालोटिया, गजानन्द भालोटिया, अशोक चौधरी, विश्वनाथ महेश्वरी, निर्मल काबरा, अशोक मोदी, गगन रूस्तोगी, ललित डांगा, संदीप बजाज, पंकज छावछरिया, भरत भूषण अग्रवाल, महेश सिंघानिया, महावीर अग्रवाल आदि का योगदान रहा। साथ ही शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चौरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर, श्रीराणी सती सत्संग समिति जुगसलाई जमशेदपुर, आंघ्र भक्त श्रीराम मंदिर बिष्टुपुर प्रबंधक कमिटी, श्री श्याम केन्द्रीय समिति जमशेदपुर, भयली महिला मंडल सोनारी, श्री राजस्थान भवन कमिटी सोनारी, श्री सत्यनारायण मंदिर कमिटी बिष्टुपुर, श्री राजस्थान भवन कमिटी बिष्टुपुर समेत शहर की अन्य कई संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-reached-the-protest-site-of-mukhiya-sangh-will-hold-talks-with-dc-in-encroachment-case/">जमशेदपुर

: मुखिया संघ के धरना स्थल पर पहुंचे सांसद, अतिक्रमण मामले में डीसी से करेंगे वार्ता
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही