Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज में मोटीवेशन सत्र आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शनिवार को मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया. वक्ता के रूप में अंशु मालिनी ने इस सत्र को संबोधित किया. अंशु मालिनी 20 वर्षों तक जमशेदपुर आकाशवाणी में कार्यरत थीं. भावी शिक्षकों को उन्होंने हमेशा प्रसन्नचित्त मुद्रा में रहने को कहा ताकि उसका प्रभाव छात्रों पर पड़े. छात्रों को खुश रहने के तरीके उदाहरण के साथ बताए. उन्होंने कहा कि खुशी की तलाश में हर कोई है लेकिन बहुत कम लोग को पता है कि उन्हें जीवन में किस चीज से व कैसे खुशी मिलती है. आपको हमेशा पता लगाने कि कोशिश करनी चाहिए कि आपकी वास्तविक खुशी क्या है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-nrlm-team-reached-uttar-pradesh-will-give-training-to-women-groups/">बहरागोड़ा

: एनआरएलएम की टीम पहुंची उत्तर प्रदेश, महिला समूहों को देगी प्रशिक्षण

अंशु मालिनी ने बताया जीवन जीने का तरीका

आपका जीवन हमेशा वैसा ही होगा जैसा आप बनाना चाहते हैं. जीवन कैसे जीना है उसको भी उन्होंने विस्तार से बताया. छात्रों ने उनकी बातों को आत्मसात करने का वचन दिया. डीबीएमएस कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को छात्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए इस प्रकार के सत्र का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, उपसचिव उषा रामनाथन, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. अंत में धन्यवाद ज्ञापन बी. एड की छात्रा सृष्टि सलोनी ने की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही