Search

जमशेदपुर : लोयला स्कूल ऑडिटोरियम में 11 जून को आयोजित होगा मोटिवेशनल कार्यक्रम

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार टाटानगर की ओर से जीवन जीने का नया अंदाज कार्यक्रम का आयोजन 11 जून रविवार को लोयला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर रेकी ग्रैंड मास्टर नारी रत्न राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) उपस्थित रहेंगी. इस संबंध में संस्था की टाटानगर सेंटर हेड उमा अग्रवाल सुल्तानिया एवं उनकी मुख्य सहयोगी प्रीति अग्रवाल सुल्तानिया ने संयुक्त रूप से सोमवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि 11 जून रविवार को सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक शहरवासी राज दीदी की पावन वाणी सुनेंगे. यह कार्यक्रम महिलाओं एवं पुरुषों दोनों के लिए है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-principal-district-judge-started-the-fortnight-of-meeting-of-mind/">जमशेदपुर

: मन का मिलन पखवाड़ा का प्रधान जिला जज ने की शुरुआत

दीदी के सानिध्य में होगी वरदान रेकी की क्लास

उमा ने आगे बताया कि दूसरे चरण का कार्यक्रम दोपहर 3.30 से 4.30 तक बेलडीह क्लब के हॉल में दीदी के सानिध्य में वरदान रेकी की क्लास होगी. जिसमें नारायण रेकी और करुणा रेकी सीखी है, वही लोग वरदान रेकी की क्लास में शामिल हो सकते हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष अग्रवाल सुल्तानिया, प्रमिला गोयल, संध्या मुरारका, शैल अग्रवाल सुल्तानिया, आशा चौधरी, सरला मुरारका, किरण अग्रवाल सुल्तानिया, विद्या अग्रवाल, पिंकी सिंह, स्मिता मुनका, सरिता अग्रवाल, लक्ष्मी भरतीया, सुधा अग्रवाल सुल्तानिया, सुषमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल आदि का महत्वपूर्ण सहयोग संस्था को मिल रहा हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp