Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की मोटर हुई ठीक, पानी की सप्लाई शुरू

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की मोटर सोमवार की सुबह ठीक कर ली गई है. मोटर गर्म हो जाने की वजह से इसमें खराबी आ गई थी. इस यांत्रिक खराबी को ठीक करने के बाद सोमवार की सुबह से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 घरों में पानी की आपूर्ति चालू कर दी गई है. पानी की आपूर्ति शुरू होने से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के लोगों को राहत मिली है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-navys-master-chief-petty-officer-gopal-sharan-prasad-passes-away-in-visakhapatnam/">जमशेदपुर

: नौसेना के मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर गोपाल शरण प्रसाद का विशाखापट्टनम में निधन

कभी भी दोबारा जल सकती है मोटर

यह मोटर कभी भी दोबारा जल सकती है. ऐसा भाजपा के नेता सुबोध झा का कहना है. सुबोध झा इलाके के जलपुरुष कहे जाते हैं. उन्होंने इलाके में पानी पर काफी काम किया है. उनका कहना है कि मिस्त्रियों ने उन्हें बताया है कि मोटर की स्थिति ठीक नहीं है. इसे जिला प्रशासन को ठीक कराना होगा. वरना कभी भी यह दोबारा जल सकती है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-state-level-yoga-competition-the-participants-of-the-district-won-6-medals-including-two-gold/">चाईबासा

: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने जीते दो गोल्ड सहित 6 मेडल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही