Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) विनोवाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के बीच एक एमओयू हुआ. आरवीएस कॉलेज की तरफ से प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी एवं यूसेट की तरफ से निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. इस एमओयू का उदेश्य अकादमिक क्षेत्र के विभिन्न गतिविधियों का आदान-प्रदान है. इस संबंध में डॉ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मेमोरेडम के तहत दोनों कॉलेज अपनी-अपनी विशेष गतिविधियों का आदान-प्रदान कर सकेगें. इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजन के द्वारा हमारे शिक्षक एवं छात्र यूसेट जाकर वहां लाभ उठा सकेंगे. इसे भी पढ़ें : सरना">https://lagatar.in/sarna-dharma-code-west-bengal-and-chhattisgarh-on-the-way-of-jharkhand-will-be-an-issue-in-2024-lok-sabha-elections/">सरना
धर्म कोड : झारखंड की राह पर पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़, 2024 के लोकसभा चुनाव में बनेगा मुद्दा उन्होंने बताया कि इसी तरह वहां के शिक्षक एवं छात्र हमारे यहां आकर लाभ उठा सकेंगे. दोनों ही कॉलेज झारखंड प्रदेश के महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कॉलेज हैं. संयुक्त रूप से दोनों ही कॉलेज सेमिनार, कॉन्फेरेंस, वर्काशॉप आदि का आयोजन कर सकेंगे। इसके अलावा दोनों ही कॉलेज के जो अलग-अलग विशिष्ट कार्यक्रम होते हैं उनमें दोनों जगहों के शिक्षक एवं छात्र सम्मलित हो सकेंगे. इसे भी पढ़ें : सीबीएसई">https://lagatar.in/cbse-10th-and-12th-board-exam-admit-card-released/">सीबीएसई
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी इस एमओयू की सफलता की कामना करते हुए संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने इसे मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि इसके हो जाने से दोनों ही कॉलेज अपने अकादमिक कार्यक्रमों का आदान-प्रदान कर पायेंगे. शैक्षण्कि विकास के लिए यह एक बड़ा कदम है. संस्थान के निदेशक डॉ आरएन गुप्ता ने हर्ष जताते हुए कहा कि इससे दोनों ही कॉलेज को फायदा होगा. इस दौरान आरवीएस कॉलेज के टीएनपी के अघ्यक्ष डॉ विक्रम शर्मा उपस्थित थे. वहीं यूसेट की प्रो गीता सिन्हा, विभावि के परीक्षा नियंत्रक डॉ जीएस तीवारी, प्रो अरूण कुमार मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे. इस एमओयू से पूरे आरवीएस परिवार में हर्ष है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और यूसेट के बीच एमओयू, शैक्षणिक गतिविधियों का होगा आदान-प्रदान

Leave a Comment