Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ और सीएमसी लुधियाना के बीच एमओयू, मार्च में लांच होगा कोर्स

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : देश की प्रसिद्ध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) लुधियाना के बीच हेल्थकेयर के क्षेत्र में संयुक्त रुप से काम करने को लेकर सोमवार को एमओयू हुआ. मौके पर मौजूद फादर काश्मीर ने कहा कि हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर एक कोर्स डिजाइन किया जायेगा, जो हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए प्रबंधन कार्यक्रम व सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए मददगार होगा. भारत की सतत और समावेशी विकास की यात्रा में सस्ती, सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. हमें भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित अत्याधुनिक प्रबंधन प्रथाओं में प्रशिक्षित बड़ी संख्या में पेशेवरों की आवश्यकता होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-gurudwara-renovated-at-a-cost-of-rs-1-40-crore-will-be-dedicated-to-the-sangat-on-16th/">जमशेदपुर

: 1.40 करोड़ की लागत से नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा 16 को संगत को होगा समर्पित
हम देश के भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के अपने प्रयास में सीएमसी वेल्लोर के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं. हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उक्त दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य करेंगी. साथ ही उक्त एमओयू पर सीएमसी लुधियाना में संयुक्त रूप से हस्ताक्षर हुआ. इसमें एक्सएलआरआइ दिल्ली कैंपस के डायरेक्टर फादर केएस काश्मीर एसजे, सीएमसी लुधियाना के डायरेक्टर डॉ विलियम भट्टी, सीएमसी लुधियाना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एलेन जोसेफ, सीएमसी वेल्लोर के एचआर एंड एडमिन के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ सैमुअल एनजे डेविड, एक्सएलआरआइ के फैकल्टी डॉ परमज्योत सिंह, डॉ संतोष संगेम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही