Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अरका जैन विश्वविद्यालय और आईबीएम के बीच हुआ एमओयू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय और आईबीएम ने विश्वविद्यालय परिसर में इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के लिए आईबीएम सॉफ्टवेयर लैब स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है. इस सहयोग का उद्देश्य छात्रों और संकाय सदस्यों को डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में उन्नत कौशल के साथ सशक्त बनाना है, जिससे इन महत्वपूर्ण उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उद्योग की विशेषज्ञता की बढ़ती मांग को पूर्ण किया जा सके. विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के डीन हिमांशु सिन्हा ने बताया कि यह साझेदारी दुनिया भर के ऑर्गेनाइजेशन की स्किल रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया. यह एक इनोवेटिव पाठ्यक्रम पेश करती है, जिसमें बैंकिंग, कंप्यूटर सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बीमा, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल जैसे उद्योग शामिल हैं. यह कार्यक्रम आईबीएम द्वारा सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट और अरका जैन विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबर द्वारा संयुक्त रूप से डिलीवर किया जाएगा, जो एक व्यापक और प्रभावी शिक्षण अनुभव सुनिश्चित करेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230630_182428.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fishes-dead-due-to-excess-of-ammonia-in-jubilee-park-pond-four-member-investigation-team-submitted-report/">जमशेदपुर

: जुबिली पार्क तालाब में अमोनिया की अधिकता के कारण मरी मछलियां,चार सदस्यीय जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट
गत दिनों आईबीएम के प्रतिनिधि शेफाली दत्ता एवं अमन बख्शी ने विश्वविद्यालय में बीटेक कंप्यूटर साइंस में इस स्पेशलाइज्ड कोर्स को इंट्रोड्यूस किया तथा आईबीएम सॉफ्टवेयर लैब की स्थापना की. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा सॉफ्टवेयर लैब का उद्घाटन कुलपति डॉ एस एसरज़ी ने रिबन काटकर किया. आईबीएम प्रतिनिधि शेफाली दत्ता ने बताया कि अरका जैन यूनिवर्सिटी और आईबीएम ने एक एमओयू साइन किया है जिसके तहत हम अरका जैन विश्वविद्यालय परिसर में, नामित आईबीएम एक्सपर्ट के द्वारा ज्ञान और कौशल के सफल डिलीवरी को सुनिश्चित करते हुए, फेस टू फेस कक्षाएं आयोजित करेंगे. विश्वविद्यालय परिसर में इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के लिए आईबीएम सॉफ्टवेयर लैब की स्थापना की गई है, जो नवीनतम सॉफ्टवेयर और क्यूरेटेड पाठ्यक्रम सामग्री से सुसज्जित, छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए प्रैक्टिकल लर्निंग, रियल वर्ल्ड इंडस्ट्री एक्सपीरियंस, हैंड्स ऑन लैब कोर्सेज और केस स्टडीज में इंगेज होने के लिए एक डेडिकेटेड स्पेस के रूप में काम करेगी. ज्ञात हो की फिलहाल बिहार झारखंड में आईबीएम लैब सिर्फ अरका जैन विश्वविद्यालय में ही स्थापित है. इसके अलावा, आईबीएम इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज एरिया में अरका जैन विश्वविद्यालय की कैपेबिलिटी को बढ़ाने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम भी आयोजित करेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230630_182542.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> इसे भी पढ़ें : गावां">https://lagatar.in/gawan-bdo-co-and-sho-deliver-illegal-recovery-money-to-hemant-soren-babulal/">गावां

: बीडीओ, सीओ व थानेदार हेमंत सोरेन को पहुंचाते है अवैध वसूली का पैसा : बाबूलाल
विश्वविद्यालय डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि कोर्स प्रोग्राम के निरंतर सुधार को सुनिश्चित करने के लिए अरका जैन विश्वविद्यालय और आईबीएम के सदस्यों की एक संयुक्त समिति की अतिशीघ्र स्थापना की जाएगी. यह समिति कोर्स करिकुलम, कंटेंट, डिलीवरी मेथड पर रिकमेंडेशन प्रदान करेगी और कार्यक्रम की गतिविधियों की निगरानी और समीक्षा करेगी तथा कार्यक्रम में बेहतरी के लिए सूचित निर्णय लेगी. इस कोर्स में प्रतिभागियों को आईबीएम से पाठ्यक्रम सामग्री प्राप्त होगी और अतिरिक्त अध्ययन संसाधनों के लिए आईबीएम के ऑनलाइन फोरम तक एक्सेस प्राप्त होगी और विभिन्न डिस्कशन के माध्यम से विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा. पाठ्यक्रम के सफल समापन पर, प्रतिभागियों को आईबीएम से सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, जो सब्जेक्ट मैटर में उनकी दक्षता को मान्य करेगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-tet-pass-assistant-teachers-staged-a-sit-in-at-the-mlas-residence-submitted-a-memorandum/">लातेहार

: टेट पास सहायक अध्यापकों ने विधायक आवास में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
उन्होंने बताया कि व्यावहारिक अनुभव और मेंटरशिप प्रदान करने के लिए, आईबीएम एक्सपर्ट प्रोजेक्ट असाइनमेंट के लिए रियल वर्ल्ड चैलेंजेस और केस साझा करेंगे। छात्रों को इन प्रोजेक्ट के विभिन्न चरणों में मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे वे अपना कौशल विकसित कर सकेंगे और मूल्यवान इंडस्ट्री इनसाइट प्राप्त कर सकेंगे. इस पार्टनरशिप के तहत, आईबीएम छात्रों को आईबीएम के हैकाथॉन सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड विनिंग कांटेस्ट में भाग लेने, अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के अवसर भी प्रदान करेगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-area-commander-of-militant-organization-jjmp-pramod-singh-arrested/">पलामू

: उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर प्रमोद सिंह गिरफ्तार
अमित श्रीवास्तव ने कहा कि अरका जैन यूनिवर्सिटी और आईबीएम के बीच ये साझेदारी डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कुशल पेशेवरों की उद्योग की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करती है. आईबीएम की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाकर, अरका जैन विश्वविद्यालय की शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, छात्रों और फैकल्टी मेंबर को तेजी से विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी परिदृश्य में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल से लैस किया जाएगा. इस अवसर पर विश्वविद्यालय डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव, कुलपति डॉ एसएस रज़ी, रजिस्ट्रार जसबीर धंजल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ अंगद तिवारी, सीनियर प्लेसमेंट मैनेजर राहुल रेज, प्लेसमेंट एग्जीक्यूटिव जेबा बख्तियार, इंजीनियरिंग संकाय के हेड डॉ अश्विनी कुमार, आईटी संकाय के हेड डॉ अरविंद पांडे, संकाय फैकल्टी मेंबर तथा एडमिशन विभाग के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही