Search

 
 
 

जमशेदपुर : सांसद व स्वास्थ्य मंत्री ने किया कदमा रामनगर पार्क का उद्घाटन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कदमा स्थित रामनगर पार्क का उद्घाटन शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. पार्क का निर्माण टाटा स्टील एवं टीएसयूआईएसएल द्वारा कराया गया है. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि टाटा स्टील ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत पूर्व में भी शहर में अनेक नागरिक सुविधाओं का विकास किया है, यह उसकी नई कड़ी है. सांसद ने टाटा स्टील और टीएसयूआईएसएल के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि कदमा के रामजन्म नगर एवं रामनगर क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था करें. ताकि इस क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कदमा बाजार में हुए अग्निकांड में बहुत सारे दुकानदार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. टाटा स्टील द्वारा उन्हें मानवीय आधार पर सहायता प्रदान कर उनका पुनर्वास किया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-encouraged-the-board-examinees-gave-tips-for-success-wished-for-a-bright-future575906-2/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने बोर्ड परिक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला, सफलता के दिए टिप्स, उज्जवल भविष्य की कामना की

मील का पत्थर साबित होगा पार्क : बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस पार्क के निर्माण के लिए टाटा स्टील एवं टीएसयूआईएसएल को धन्यवाद दिया. कहा कि यह पार्क में अभी बहुत कुछ कार्य होना बाकी है. यह पार्क कदमा के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से टीएसयूआईएसएल के प्रबंध निद्शक रितु राज सिन्हा, जमशेदपुर पश्चिम के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा ललन चौहान, अमरिंदर मलिक, गोपाल जायसवाल, मनीष पांडे, मनोज सिंह, सपा दास, राजन नायक, एस कार्तिक प्रेम पासवान, जी पी सिंह, शंभु राय, अभिषेक शर्मा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही