Search

 
 
 

जमशेदपुर : सांसद बीडी राम ने जेल में अभय सिंह से की मुलाकात

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पलामू के सांसद एवं भाजपा नेता बीडी राम ने सोमवार को घाघीडीह जेल में बंद अभय सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. मौके पर मीडिया से बातचीत के क्रम में बीडी राम ने कहा कि सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के साथ अपराधी सा व्यवहार किया जा रहा है. इस मामले में पार्टी गंभीर है, एवं विधि विशेषज्ञों से राय लेकर आगे की कार्रवाई करेगी.

जिला प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करें - बीडी राम

पार्टी अभय सिंह को जेल से बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि जिस मामले में अभय सिंह को जेल भेजा गया था उस मामले में अभय सिंह को जमानत मिल गई है, लेकिन झूठे मामले में फंसाकर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें जेल में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है. जिला प्रशासन को चाहिए कि वो निष्पक्ष कार्रवाई करें. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-devotees-performed-jalabhishek-in-various-pagodas-on-the-last-monday/">घाटशिला

: अंतिम सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही