Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने जिले की उपायुक्त को पत्र लिखकर आगामी टुसू पर्व एवं मकर संक्रांति को देखते जिले के समस्त नदी घाटों, तालाबों, पूजा एवं मेला स्थानों की साफ सफाई एवं समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है. सांसद ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर टुसु पर्व सम्पूर्ण झारखण्ड विशेष कर पूर्वी सिंहभूम में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. आदिवासी एवं मूलवासी समाज परंपरागत रूप से इस पर्व को सपरिवार पूरे मनोयोग से मनाते है. इस दिन लोग नदी घाटों अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों में प्रातः स्नान कर भगवान सूर्य को नमन कर इस पर्व की शुरूआत करते है. इसलिए उस दिन लोगों को कठिनाई नहीं हो इसलिए सोनारी दोमुहानी, कदमा, बारीडीह, बागबेड़ा बड़ौदा घाट सहित तमाम ग्रामीण तालाबों एवं मेला स्थलों की साफ सफाई अत्यंत आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-road-safety-week-will-be-celebrated-in-the-district-till-january-17-the-deputy-commissioner-flagged-off-the-awareness-vehicle/">जमशेदपुर
: जिले में 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह, उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]
: जिले में 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह, उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]
Leave a Comment