स्टेशन : मुंबई से खुली वंदे भारत ट्रेन का सीधा प्रसारण
कई ट्रेनों पर विचार करने का दिया आश्वासन
टाटा से पटना या भुनेश्वर के लिए वंदे भारत ट्रेन से बारे में विचार करने को कहा है. सांसद ने टाटा से बक्सर के बीच रेल सेवा प्रारंभ करने के बारे में अबतक हुए प्रगति के बारे में जानना चाहा. इसपर रेलमंत्री ने कहा इस दिशा में काफी कुछ काम किया जा चुका है. उन्होंने वार्ता के दौरान उपस्थित कार्यकारी निदेशक को तत्काल ही ईसीआर के जीएम से बात कर सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश दिया.टाटा-यशवंतपुर का फेरा बढ़ाने की मांग
टाटा से यशवंतपुर और टाटा से एर्नाकुलम एक्सप्रेस के फेरा बढ़ाने की भी मांग की. दक्षिण भारत यात्रा के लिए टाटा से पर्याप्त सुविधाएं नहीं है. टाटा एलेप्पी ट्रेन की सेवा को स्थगित करने के बाद वहां के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसपर भी विचार करने का आश्वासन मिला है.सांसद ने उठाया फुट ओवरब्रिज का मामला
सांसद ने जुगसलाई क्रॉसिंग पर एक फुट ओवरब्रिज बनाने के मुद्दे को भी रेलमंत्री के समक्ष उठाया. रेलमंत्री ने इसपर अपनी सहमति जताई और दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम को इसको लेकर दिशा निर्देश दिया. चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को भी निर्देश दिया कि वे सांसद के साथ स्थल का यथाशीघ्र दौरा करें और वहां पर तत्काल फुट ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में पहल की जाये. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/rail-tatanagar-station-half-a-liter-of-water-will-be-available-for-rs-3-from-the-water-vending-machine/">टाटानगरस्टेशन: वाटर वेंडिंग मशीन से 3 रुपये में मिलेगा आधा लीटर पानी [wpse_comments_template]

Leave a Comment