Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोरोना काल में बंद विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव शुरु कराने की सांसद ने की मांग

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विभिन्न मामलों को उनके समक्ष रखा. जिनमें मुख्य रूप से कोरोना काल के पूर्व ट्रेनों का बंद ठहराव पुनः शुरु करने का मांग किया. इसमें मुख्य रूप से राखामाइन्स स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव, गालूडीह स्टेशन पर इस्पात एक्सप्रेस,शालीमार कुर्ला एवं टाटा खड़गपुर ट्रेन का ठहराव, घाटशिला स्टेशन पर संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस एवं शालीमार गोरखपुर ट्रेन का ठहराव शामिल है. इसके अतिरिक्त हावड़ा रांची ट्रेन को प्रतिदिन चलाने का मांग ने की. सांसद श्री महतो ने टाटा एसएमवीटी एवं टाटा एर्नाकुलम ट्रेन का फेरा बढ़ाने का मांग भी किया है. इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी रेलवे स्टेशनों पर बांग्ला भाषा में स्टेशन का नाम पुनः अंकित करने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में सभी रेलवे स्टेशनों से बांग्ला भाषा में लिखित नाम को हटा दिया गया है.इस संबंध में सांसद श्री महतो ने एक पत्र देकर उनसे आग्रह किया है कि इसे पूर्व की भांति किया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-names-of-1-7-lakh-voters-of-the-district-will-be-added-to-the-voter-list/">जमशेदपुर

: जिले के 1.7 लाख मतदाताओं का वोटर लिस्ट से जुड़ेगा नाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही