Search

 
 
 

जमशेदपुर : सांसद ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से सोमवार की सुबह सांसद विद्युत वरण महतो ने आस्था स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान इस ट्रेन से सफर करने के लिए लगभग 1300 यात्री रवाना हुए. यह ट्रेन सुबह 11.50 बजे टाटानगर प्लेटफॉर्म नंबर एक से खुली. ट्रेन मंगलवार सुबह 3.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी. 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के सुगम दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी. ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. मौके पर सांसद ने लोगों को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : जूनियर">https://lagatar.in/junior-engineer-candidates-took-out-jsscs-funeral-pyre-got-their-heads-shaved/">जूनियर

इंजीनियर के अभ्यर्थियों ने निकाली JSSC की अर्थी, मुंडवाया सिर

चांडिल, पुरुलिया, बरकाखाना होते हुए जाएगी ट्रेन 

यह ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से खुलने के बाद चांडिल, पुरुलिया, बरकाखाना, राजाबेड़ा, होकर नेताजी सुभाषचंद्र (गोमो), पंडित दीन दयाल (मुगलसराय) स्टेशन होते हुए बनारस होकर अयोध्या जाएगी. आस्था स्पेशल ट्रेन मंगलवार तड़के 3.20 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी. वहां श्रद्धालुओं को राम मंदिर का दर्शन कराया जाएगा. इसके बाद यह ट्रेन टाटानगर के लिए प्रस्थान कर जाएगी. इसके पूर्व भाजपा की ओर से श्रद्धालुओं का आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ पंजीयन किया गया है. अयोध्या जाने वाले सभी यात्रियों को परिचय पत्र दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही