Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा-आरा-बक्सर एक्सप्रेस को सांसद ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को सांसद विद्युत वरण महतो ने पूरा कर दिया है. लोगों की मांग थी कि टाटा से बक्सर तक की सीधी रेल सेवा की शुरुआत की जाए. शुक्रवार को टाटा-आरा-बक्सर एक्सप्रेस को सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8 बजकर 15 मिनट में टाटानगर से खुलेगी और रात 8 बजकर 30 मिनट में आरा पहुंचेगी. आरा में 10 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन रात 8 बजकर 40 मिनट में बक्सर के लिए रवाना हो जाएगी और रात 10 बजकर 50 मिनट में बक्सर पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें : खालिस्तान">https://lagatar.in/electronic-devices-found-with-prisoners-associated-with-pro-khalistan-organization-waris-punjab-de-dibrugarh-jail-superintendent-arrested/">खालिस्तान

समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े कैदियों के पास मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक गिरफ्तार
इस बीच यह ट्रेन बिहिया, रघुनाथपुर और डुमरांव में भी रुकेगी. वहीं बक्सर-आरा-टाटा सुबह 3.30 बजे बक्सर से खुलेगी और सुबह 4.50 बजे आरा पहुंचेगी. 10 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन सुबह 5.00 बजे टाटानगर के लिए रवाना हो जाएगी और शाम 5.20 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/on-international-womens-day-women-operated-ranchi-tori-ranchi-memu-special-train/">अंतरराष्ट्रीय

महिला दिवस पर महिलाओं ने किया रांची-टोरी-रांची मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन

बिहार और यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा : सांसद

मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री से आग्रह किया गया था जहां रेल मंत्री ने टाटा से चलकर आरा जाने वाली ट्रेन को अब टाटा से बक्सर के लिए चलाने का फैसला लिया. इस फैसले के बिहार व यूपी के लोगो को काफी मदद मिलेगा, क्योंकि बिहार के 80% जिले और यूपी के 20% जिले के लोग इस ट्रेन के शुरू होने से आसानी से सफर कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि रेल के क्षेत्र में लगातार कार्य युद्ध स्तर पर जारी है बहुत जल्द अन्य क्षेत्रों के लिए भी ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही