Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर संडे मार्केट में सांसद ने किया प्याऊ का उद्घाटन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के तत्वाधान में चल रही जल सेवा के तहत शुक्रवार को बिरसानगर स्थित संडे मार्केट में प्याऊ खोला गया. जिसका उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष चंद्रशेखर मिश्रा एवं सूर्य मंदिर समिति के अध्य्क्ष भूपेन्दर सिंह ने संयुक्त रूप से किया. सांसद ने शौर्य संस्था की जल सेवा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं. मानसून का अभी कोई आसार नहीं दिख रहा. जल सेवा के तहत प्याऊ खोले जाने से आम लोग और राहगीरों को राहत मिलेगी. ज्ञातव्य हो कि बिरसानगर के संडे मार्केट में गुरुवार और रविवार को हाट का आयोजन होता है. जहां सैकड़ो लोग बाजार करने आते हैं. इस प्याऊ की सेवा से उन्हें काफी राहत मिलेगी. सांसद ने शौर्य संस्था की इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eight-day-ramakrishna-kathamrit-festival-at-mataji-ashram-from-july-7/">जमशेदपुर

: माताजी आश्रम में आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव 7 जुलाई से

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

विकास शर्मा, अनिल अग्रवाल, ओंकार सिंह व युधिष्ठिर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, बिरसानगर मंडल अध्य्क्ष बबलू गोप, युवा नेता शैलेश गुप्ता, अजय सिंह, जितेंदर मिश्रा, धनंजय साहू, शीतल दास, गौतम दास, सुशीला देवी, प्रेमचंद भगत, खोखन पांडे, खोखन मंडल, तापस दास, ममता भूमिज, तेजिंदर सिंह जोनी, गोबु घोष, जोगिंदर सिंह सोनू, बिनोद गुप्ता, रोशन सिंह, अमित मिश्रा, बंटी सिंह, मोहित पांडेय, विशाल उपाध्याय,किशोर साहू, नारायण प्रसाद, धनेश्वर सिंह, संजय शर्मा, क्रुपा गोप, मनीष पाण्डेय, बिस्वजीत रंजन, सागर गुप्ता, लकी कुमार, सौरव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-bjym-leaders-murder-case-the-father-identified-the-accused-in-the-court/">जमशेदपुर

: भाजयुमो नेता हत्याकांड मामले में पिता ने आरोपियों को कोर्ट में पहचाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही