Jamshedpur (Sunil Pandey) : सांसद बिद्युत बरण महतो ने बुधवार को सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में शहर में निर्मित कई पूजा पंडालों का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने विद्या की देवी की पूजा की. कहा कि माता सरस्वती बुद्धि, ज्ञान, कला और संगीत की देवी हैं. इनकी पूजा प्रत्येक वर्ष वसंत पंचमी के दिन की जाती है. इनकी सच्चे मन से पूजा करने वाले अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं. इससे पहले सांसद ने सिदगोड़ा रोड नम्बर 28 स्थित श्री श्री सरस्वती पूजा पंडाल एवं टेल्को रामाधीन बागान टेल्को में स्टार ब्यॅज क्लब की ओर से बने श्री श्री सरस्वती पूजा कमिटी का पूजा पंडाल का उदघाटन किया. उसके बाद विद्यापतिनगर ट्रांसपोर्ट मैदान बारीडीह में श्री श्री 31 फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमिटी की ओर से निर्मित पंडाल गए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kandra-police-station-in-charge-taught-traffic-rules-to-school-children/">आदित्यपुर
: कांड्रा थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ
: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत बीएलओ किए गए सम्मानित [wpse_comments_template]
: कांड्रा थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ
कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद
विद्यापतिनगर ट्रांसपोर्ट मैदान बारीडीह में श्री श्री 31 फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमिटी का पूजा पंडाल में चंद्रगुप्त सिंह, प्रह्लाद लोहरा, धर्मेन्द्र सोनकर, सत्यजित गोराई, जॉनी मस्सी आदि उपस्थित थे जबकि रामाधीन बागान टेल्को पंडाल के उद्घाटम के मौके पर पवन अग्रवाल, संजीव कुमार, राकेश सिंह, देववचन, सत्येन्द्र रजक, छोटू पांडे समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blo-along-with-electoral-registration-officer-honored-on-national-voters-day/">जमशेदपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत बीएलओ किए गए सम्मानित [wpse_comments_template]
Leave a Comment