Search

जमशेदपुर : सांसद ने जारी किया स्व. बैजनाथ सोरेन के नाम पर विशेष आवरण व माई स्टाम्प

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डाक विभाग पूर्वी सिंहभूम द्वारा मंगलवार को संथाली भाषा के विकास में विशेष योगदान देने वाले स्व. बैजनाथ सोरेन के नाम पर विशेष आवरण और माई स्टांप जारी किया गया. कार्यक्रम का आयोजन संथाली राइटर्स एसोसिएशन के सहयोग से जमशेदपुर प्रधान डाकघर के परिसर में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक, सिंहभूम मंडल गुड़िया कुमारी, संथाली राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शारदा प्रसाद किस्कू, महासचिव गणेश ठाकुर हंसदा और जमशेदपुर फिलैटेलिस्ट सोसाइटी के उपाध्यक्ष सैयद हाफिजुद्दीन सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-former-zip-president-reached-sadar-hospital-met-the-relatives-of-the-deceased/">पाकुड़

: पूर्व जिप अध्यक्ष पहुंचे सदर अस्पताल, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

झारखंड आंदोलन में स्व. सोरेन ने सक्रिय भूमिका निभाई थी

इस मौके पर सांसद ने कहा कि स्व. बैजनाथ सोरेन का संथाली भाषा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. झारखंड आंदोलन में स्व. सोरेन ने काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी. स्व. बैजनाथ सोरेन के नाम आज जारी किए गए विशेष आवरण एवं माई स्टांप उनके द्वारा दुनिया भर में संथाली भाषा के प्रति उनके योगदान को याद दिलाता रहेगा. डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी ने कहा कि डाक विभाग में यह प्रावधान है की किसी भाषा एवं विशेष क्षेत्र में किसी व्यक्ति के अतुलनीय योगदान के लिए उनके परिवारजन एवं उनके समर्थक उनके नाम पर विशेष आवरण एवं माई स्टांप डाक विभाग से जारी करवा सकते हैं. इसके लिए एक निश्चित राशि जमा करना पड़ता. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-were-made-aware-about-the-side-effects-of-tobacco-and-prevention-of-tb/">चाईबासा

: तंबाकू के दुष्प्रभावों व टीबी से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक

सांसद एवं संथाली राइटर्स एसोसिएशन के आग्रह पर जारी किया गया स्टांप

इस क्रम में सांसद एवं संथाली राइटर्स एसोसिएशन के आग्रह पर मंगलवार को स्व. बैजनाथ सोरेन के नाम पर विशेष आवरण एवं माई स्टांप जारी किया गया. इससे पूर्व विमोचन समारोह में सबसे पहले दिल बहादुर ने अतिथियों का परिचय कराया. स्वागत भाषण गणेश ठाकुर हांसदा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन शारदा प्रसाद किस्कू ने दिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में संथाली समाज के सदस्य, डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, प्रेस तथा मीडिया मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp