Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुखिया संघ के धरना स्थल पर पहुंचे सांसद, अतिक्रमण मामले में डीसी से करेंगे वार्ता

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय के बाहर विगत चार दिनों से धरना दे रहे मुखिया संघ के प्रतिनिधियों से गुरूवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने मुलाकात की. धरनास्थल पर जाकर सांसद ने उनकी मांगों की जानकारी प्राप्त की. साथ ही इस संबंध में उपायुक्त विजया जाधव से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इस दौरान मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने सांसद को एक मांग पत्र भी सौंपा. उत्तरी करनडीह पंचायत की मुखिया सिनी सोरेन ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित जमीन को भू-माफिया अतिक्रमण करने के साथ उसकी प्लॉटिंग करके बेच रहे हैं. कई बार शिकायत की गई. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने सांसस से इस मामले में हस्तक्षेप एवं कार्रवाई की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hair-crack-in-the-left-leg-of-former-chief-minister-raghuvar-das-resting-at-home/">जमशेदपुर

: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बायां पैर में हेयर क्रेक, घर पर कर रहे हैं आराम

चार दिनों से अनवरत चल रहा है धरना

मुखिया सिनी सोरेन ने बताया कि 2 जनवरी से प्रखंड मुख्यालय के बाहर मुखिया संघ की ओर से धरना दिया जा रहा है. उनके पंचायत के लिए आवंटित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कई बार मांग की गई. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. जिसके कारण लोकतांत्रिक रुप से आंदोलन का सहारा लिया गया. 2 जनवरी से दिन-रात क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, आम लोग एवं विभिन्न समाजिक संगठनों के लोग धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन जता रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-widow-did-not-get-pension-since-2017-due-to-change-in-pension-payment-portal/">जमशेदपुर

: पेंशन भुगतान का पोर्टल चेंज होने के कारण वर्ष 2017 से नहीं मिला विधवा को पेंशन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही