Search

 
 
 

जमशेदपुर : सांसद विद्युत ने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया. इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि जुगसलाई पूरे कोल्हान प्रमंडल का व्यावसायिक केंद्र है.यहां ओवरब्रिज नहीं होने के कारण रोज हज़ारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बच्चों का स्कूल छूट जाता है, लोगों को ड्यूटी जाने में देर होती है और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-good-touch-bad-touch-organized-in-tangerine-school/">जमशेदपुर

: टांगराईन स्कूल में गुड टच बैड टच पर कार्यशाला आयोजित
ओवरब्रिज यहां की तीन पीढ़ियों का सपना है. निरीक्षण के बाद सांसद ने निर्माण की धीमी गति पर रोष व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्य शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बालू की कमी और ठेकेदार का भुगतान रुकने के चलते कार्य बाधित हुआ है. उन्होंने साफ कहा कि ओवरब्रिज जुगसलाई की जनता के साथ-साथ मेरा भी स्वप्न है.  इसको पूर्ण करवाकर ही दम लूंगा. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि ओवरब्रिज निर्माण में राजनीति न कर धरातल पर काम करे. सांसद विद्युत महतो ने राज्य सरकार से ओवरब्रिज निर्माण कार्य में संवेदनशीलता दिखाने और सहयोग की अपील की. इससे पहले जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन द्वारा सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव एवं जिला महामंत्री अनिल मोदी को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही