Search

 
 
 

जमशेदपुर : मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज एनएसएस ने निकली मतदाता जागरूकता रैली

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली का मुख्य उद्देश्य वोट और मताधिकार के प्रति जागरूकता फैलाना था. रैली में शामिल सभी स्वयंसेवकों (छात्र-छात्राओं) ने मतदान जागरूकता संबंधी नारे लगाये. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-has-announced-vacancy-for-249-posts/">झारखंड

हाइकोर्ट ने 249 पदों के लिए निकाली वैकेंसी
यह आयोजन कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शशि किरण तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया. रैली कॉलेज परिसर से आरम्भ हुई, जो बिष्टुपुर फल बाजार, मुख्य सड़क एवं विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई. इस आयोजन में कुमार स्नेह, अश्विका सिंह, तुषार कुमार साहू एवं रिया कुमारी ने सहयोगी भूमिका निभायी. रैली में छात्र-छात्राओं सहित समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही