Search

 
 
 

Jamshedpur : एमएसएमई स्टार्टअप को समर्पित यह खास ट्रेन चलती है साल में एक बार

 
  • अब तक 23 देशों के 75 हजार से ज्यादा युवा कर चुके हैं सफर
Jamshedpur (Vishwajeet bhatt) :  भारत में एक ऐसी ट्रेन जो साल में सिर्फ एक बार चलती है. यह ट्रेन एक बार में 15 दिन का सफर तय करती है. लेकिन जब यह सफर करती है तो करीब 500 लोग का करियर बनाती है और भारत को भव्य बनाती है. मुंबई के जागृत सेवा संस्थान नामक एनजीओ द्वारा संचालित यह ट्रेन 2008 से हर साल यात्रा पर निकल रही है. इस ट्रेन में अब तक 23 देशों के 75 हजार से ज्यादा युवा सफर कर चुके हैं. इस ट्रेन के अधिकांश यात्री युवा उद्यमी होते हैं. इस साल 16 नवंबर को शुरू होने वाली जागृत यात्रा मुंबई से शुरू होगी जो हुबली, बेंगलुरू, मदुरै, चेन्नई, विशाखापत्तनम, दिल्ली सहित अन्य शहयों से होकर गुजरेगी और एक दिसंबर को अहमदाबाद में समाप्त होगी. यह दुनिया की सबसे खास और लंबी यात्राओं में से एक है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-is-organizing-clean-puja-pandal-competition/">Jamshedpur

: जुगसलाई नप करा रहा स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता
इस ट्रेन की यात्रा का मुख्य उद्देश्य इसमें शामिल युवा उद्यमियों को जोड़ना, नेटवर्क बनाना और मार्गदर्शन करना हैं. 15 दिन की इस यात्रा में लगभग 100 गुरु युवाओं को कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विनिर्माण, जल और स्वच्छता, कला-साहित्य और संस्कृति जैसे विषयों पर उपलब्ध अवसर और उपाय सुझाते हैं. इस ट्रेन में एमएसएमई स्टार्टअप करने वाले पूरे देश के युवाओं को चुन-चुनकर यात्रा का अवसर दिया जाता है. कुल 8000 किमी की यात्रा के दौरान यह ट्रेन भारत के 10 से 12 शहरों में जाती है और ट्रेन में 500 यात्री सवार होते हैं. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-sculptors-busy-in-finalizing-the-idol-of-maa-durga/">Baharagoda

  : मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही