Search

 
 
 

जमशेदपुर : दयारे हबीब कान्फ्रेंस में शिरकत करने आ रहे मुफ्ती सलमान अजहरी

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित ईदगाह मैदान में दयारे हबीब कान्फ्रेंस में देश के प्रसिद्ध मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी शिरकत करने आ रहे हैं. इसके अलावा इस दयारे हबीब कान्फ्रेंस में कर्नाटक के शायर नबील बरकाती और दरभंगा के मौलाना रजा कादरी भी रहेंगे. नबील बरकाती अपनी नात पाक के लिए मशहूर हैं. उनकी नात पाक लोग दिलचस्पी से सुनते हैं. जुगसलाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन जुगसलाई की नौजवान -ए- कारवान -ए -मिल्लत कमेटी की तरफ से हो रहा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-block-level-disability-check-up-camp-organized-in-chc/">बहरागोड़ा

: सीएचसी में प्रखंड स्तरीय दिव्यांग जांच शिविर आयोजित

पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मोत्सव को लेकर आयोजित हो रहा कार्यक्रम

यह जलसा 25 साल से लगातार हो रहा है. इस बार इसे काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. पिछले 2 साल से यह जलसा आयोजित नहीं किया जा सका था. क्योंकि, कोरोना काल में जलसा आयोजित करने की अनुमति नहीं थी. इस साल कोरोना खत्म होने के बाद इसे आयोजित किया जा रहा है. जलसे में कोल्हान के विभिन्न इलाकों से हजारों अकीदतमंद शिरकत करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही