Search

 
 
 

जमशेदपुर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकला मुहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): मुहर्रम पर शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर फातिहा ख्वानी के साथ मुहर्रम का जुलूस निकला. कर्बला में महान शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर जुलूस और ताजिया परंपरागत अकीदत के साथ निकाले गए. अखाड़ा जुलूस में शामिल युवक मातमी धुन के बीच हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे. अकीदतमंदों का मुहर्रम हजरत मुहम्मद के कौल (वाणी) और अमल (कर्म) से पवित्र हो उठा. इस अवसर पर गोलमुरी में विभिन्न समाज के नेताओं को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया. जिसमें मुख्य रूप से जेएमएम के नेता हिदायतुल्ला खान, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, समाजसेवी विकास सिंह सहित कई अन्य लोगों को अखाड़ा समिति द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-introductory-meeting-of-bjp-scheduled-tribe-morcha/">नोवामुंडी

: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने की परिचयात्मक बैठक

ड्रोन से की गई जुलूस की निगरानी

वहीं शहर के साकची मोहम्मडन लाइन, धतकीडीह, मानगो, आजादनगर, जाकिरनगर, उलीडीह, साकची, भालूबासा, गोलमुरी के अखाड़े, बिष्टुपुर बेलीवोधनवाला घाट, कदमा, धातकीडीह, मकदमपुर, रानिकुदर, जुगसलाई, सोनारी, शास्त्रीनगर, रामदास भट्टा, परसुडीह टेल्को, बारीनगर से मुहर्रम जुलूस निकला. जुलूस में शामिल लोग या हुसैन.. या हुसैन... के नारे लगा रहे थे. साथ- साथ अपने शरीर पर तलवार, ब्लेड और जंजीर से मार कर मातम मना रहे थे. जुलूस में युवाओं द्वारा हैरतअंगेज कारनामे दिखाए गए. करतब देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविर भी लगाया गया था. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी. ड्रोन से जुलूस की निगरानी की जा रही थी. चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही