Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तुरूप का पत्ता साबित हुए मुकेश मित्तल, 77 वोट से अशोक चौधरी को हराया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में अप्रत्याशित उलटफेटर सामने आया. अध्यक्ष पद के मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव में मुकेश मित्तल ने अपने निकटतम प्रत्याशी अशोक चौधरी को 77 वोटो से शिकस्त दी. मुकेश मित्तल को 285 वोट प्राप्त हुए.जबकि अशोक चौधरी को 108 वोट से ही संतोष करना पड़ा. उक्त पद के तीसरे प्रत्याशी पवन अग्रवाल को 162 वोट से ही संतोष करना पड़ा. इस चुनाव में मुकेश मित्तल तुरूप का पत्ता साबित हुए. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल को चैंबर का साथ नहीं मिला. चैंबर के अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी अशोक चौधरी के पक्ष में गोलबंद थे. अकेले मुकेश मित्तल अपने अनुभव, मृदूभाषी स्वभाव एवं संपर्क कुशलता के कारण चुनाव प्रचार में डटे हुए थे. मुकेश मित्तल को समाज के बुजूर्गों के अलावे युवा एवं महिला वोटरों का समर्थन मिला. जिसके कारण उनकी नैया पार लग सकी. जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्वी सिंहभूम में कुल 813 वोटर हैं. जिसमे 657 ने मंगलवार को मतदान किया. दो वोट तकनीकी कारणों से रद्द घोषित कर दिए गए. मुख्य चुनाव पदाधिकारी विजय खेमका एवं सहायक चुनाव पदाधिकारी महावीर प्रसाद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-four-criminals-who-were-planning-to-kill-recovered-country-made-katta-and-cartridges/">जमशेदपुर

: हत्या की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

चैंबर भवन में दिनभर बनी रही गहमागहमी

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव के लेकर सिंहभूम चेंबर भवन में दिनभर गहमागहमी बनी रही. तीनों प्रत्याशियों की ओर से अलग-अलग कैंप लगाए गए थे. साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए पंपलेट, लिफ्लेट एवं अन्य माध्यमों से प्रचार सामग्री उपलब्ध थी. चैंबर भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर तीनों प्रत्याशी खड़े होकर मतदाताओं से विनम्र अपील करते देखे गए. तीनों प्रत्याशियों की ओर से अपने समर्थकों के खान-पीने का इंतजाम किया गया था. सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चैंबर भवन एवं उसके बाहर गहमागहमी बनी हुई थी. चुनाव परिणाम आने के बात मुकेश मित्तल के समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया. साथ ही ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-gave-leadership-development-training-to-adolescent-girls/">जमशेदपुर

: युवा ने किशोरियों को नेतृत्व विकास का दिया प्रशिक्षण

छोटे भाई को मेरा समर्थन रहेगा- अशोक चौधरी

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तथा चुनाव में 77 वोटों से हारे अशोक चौधरी ने बताया कि लोकतंत्र में मतदाताओं का निर्णय सर्वोपरी होता है. समाज के मतदाताओं ने उन्हें जो सहयोग दिया है. उसका वे आभारी हैं. इस चुनाव में विजयी प्रत्याशी छोटे भाई मुकेश मित्तल को उनका पूरा समर्थन रहेगा. उन्होंने समाज के लोगों का उन्हें स्नेह प्रदान करने के लिए साधूवाद दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fight-between-neighbors-in-birsanagar-three-injured-treated-in-mgm/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, तीन घायल, एमजीएम में इलाजरत

समाज के विश्वास पर खरा उतरेंगे- मुकेश मित्तल

पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन के नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने जो वादे किए थे. उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा समाज के विश्वास पर खरा उतरेंगे. उन्होंने कहा कि सदस्यों का आजीवन सदस्यता शुल्क, जो पांच हजार रुपये है उसे प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर बात करके सदस्यता शुल्क घटाने तथा सदस्यता बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे. इसी तरह समाज को एक आधुनिक व्यवस्थित एवं सुविधाओं से परिपूर्ण भवन समर्पित करेंगे. जहां से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा एवं सम्मेलन के सदस्यों को अपने घर के विवाह सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में काफी मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-on-youth-in-adityapur-bullet-got-stuck-in-left-eye-condition-critical/">जमशेदपुर

: आदित्यपुर में युवक पर फायरिंग, गोली बाएं आंख में फंसी, हालत गंभीर
राजस्थान विद्या मंदिर स्कूल को फिर से समाज के द्वारा संचालित हो और समाज के बच्चे उसमे पढ़े और समाज का नाम रोशन करें. इस दिशा में वे प्रयास करेंगे. समाज के पिछड़े हुए साथी जिन्हे अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्टिफिकेट बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वे सरकार से मिलकर इस कार्य को करवाने में उनकी मदद करेंगे.टीम वर्क पर विश्वास करते हुए एक अच्छी टीम बनाकर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करते हुए समाज को नयी दिशा-दशा देते हुए समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे. साथ ही और समाज में एक नई चेतना, बोध और समझ का संचार करेंगें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fight-between-neighbors-in-birsanagar-three-injured-treated-in-mgm/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, तीन घायल, एमजीएम में इलाजरत 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही