Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर चुनाव में मुकेश मित्तल ने महासचिव पद के लिए ठोका दावा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 26 सितंबर को होना है. इस बार चैंबर का चुनाव रोमांचक होने की पूरी संभावना है. वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मुनका अपनी टीम के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके है. वहीं पूर्व अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने भी अपने टीम के साथ चुनाव लड़ने का मन बनाया है. इस बार चैंबर के बुजुर्ग सदस्यों द्वारा मध्यस्थता करने की कोई संभावना नहीं बनती नहीं दिख रही है. जिससे चुनाव होने की पूरी संभावना है. वहीं मंगलवार को चैंबर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने महासचिव पद के लिए अपना नामांकन कर महासचिव के उम्मीदवारों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. अब यह देखना होगा की महासचिव पद के लिए दोनों गुट के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया जाता है या नहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-we-can-be-free-from-maya-only-by-knowing-god-ramdas-ji-maharaj/">जमशेदपुर

: भगवान को जान कर ही हम माया से मुक्त हो सकते हैं : रामदास जी महाराज

कई मामलों पर पहल करने का भरोसा

इधर, महासचिव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने कहा कि चैंबर का अध्यक्ष कोई बने उससे उन्हें किसी से परहेज नहीं है. उनके लिए दोनों सही है. उनके समर्थकों के कहने पर ही उन्होंने महासचिव पद के लिए दावा किया है. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि व्यापारियों का पूरा सहयोग एवं समर्थन उन्हें मिलेगा. एक सवाल के जवाब में मित्तल ने कहा कि जमशेदपुर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनवाना, जमशेदपुर को सीधे हवाई मार्ग से जोड़ना, व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करना ही उनकी प्राथमिकता है. अपने कार्यकाल के दौरान सैरात बाजार मामले में व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए उनके द्वारा प्रयास किया गया. जिससे जमशेदपुर के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली थी. उनके द्वारा व्यापारियों के जनहित में कई मामले उठाए गए थे. व्यापारियों का समर्थन मिला तो व्यापारियों के हित के लिए और बेहतर कार्य होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही